Tuesday, 20 May 2014

पायें मजबूत और चौड़े कंधे ( Broad Shoulder at home)

Get Broad Shoulders at Home
घर पर मजबूत और आकर्षक बॉडी पाना कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन इसके लिए सबसे ज्‍यादा जरूरी है संकल्‍प लेने की। यदि आपने एक निश्चित समय व्‍यायाम के लिए निकाला है तो नियमित उसका पालन कीजिए। नियमित व्‍यायाम के अलावा पौष्टिक आहार भी मजबूत कंधों के लिए बहुत जरूरी है। आइए हम आपको बताते हैं कि कैसे घर पर आप अपने शरीर को फिट और मजबूत बना सकते हैं।

व्‍यायाम के जरिये


पुश अप्स कीजिए

पुश अप्स कंधों को मजबूत और चौड़ा बनाते हैं। पुशअप्‍स करने के लिए सबसे पहले पेट के बल लेट जाएं। अब दोनों हथेलियों को कंधों के समानांतर जमीन पर रखें और ठुड्डी को सीने से सटाएं, माथा जमीन की तरफ हो। अब बाजुओं को सीधा कर शरीर को ऊपर की ओर उठाएं, शरीर का सारा भार आपकी हथेली और घुटनों पर पड़ना चाहिए। इसके बाद शरीर को फिर से नीचे लाएं और सीने से जमीन छूने का प्रयास करें। शुरू में पुश अप्स कम करें और स्टैमिना बढ़ते हुए धीरे-धीरे पुश अप्स बढ़ाएं।

शोल्डर प्रेस करें






योग के जरिये


गरुणासन

गरुणासन से न सिर्फ बाजुओं की मांसपेशियां मजबूत होती हैं बल्कि शरीर का संतुलन भी बना रहता है। यह चौड़े कंधे के लिए उपयुक्‍त योगासन है। इसे करने के लिए सीधा खड़े हो जाएं। अब दाएं घुटने को मोड़ लें और दाहिनी जांघ पर बाईं जांघ रखें। इसके बाद बाएं पैर को दाएं पैर पर पूरी तरह आधारित कर लें जिससे बाएं पैर का अंगूठा दाएं पैर के पिछले हिस्से को छुए। अब दाईं कोहनी को बाईं कोहनी पर रखकर नमस्कार की मुद्रा में हथेलियां रखें। बाजुओं और कंधों को सीधा रखें। साथ ही घुटनों को भी बहुत मुड़ने न दें। पूरी प्रक्रिया के दौरान सामान्य रूप से सांस लेते रहें। अब सिर, कंधा और कमर को एक सीध में रखते हुए सांस खींचें। सांस छोड़ते हुए सामान्य अवस्था में धीरे-धीरे आ जाएं। इसी प्रक्रिया को बायां घुटना मोड़कर दोबारा करें। शुरूआत में इसे दो से तीन बार आजमायें बाद में इसे 10 से 12 बार करें।

सूर्य नमस्कार

भुजंगासन

कंधों को चौड़ा और मजबूत बनाने के लिए भुजंगासन कीजिए, यह डोले बनाने में भी मदद करता है। यह पेट की चर्बी भी घटाता है और रीढ़ की हड्डी को भी मजबूत बनाता है। इसे करने के लिए पेट के बल सीधा लेट जाएं और दोनों हाथों को माथे के नीचे टिकाएं। दोनों पैरों के पंजों को साथ रखें। अब माथे को सामने की ओर उठाएं और दोनों बाजुओं को कंधों के समानांतर रखें जिससे शरीर का भार बाजुओं पर पड़े। अब शरीर के अग्रभाग को बाजुओं के सहारे उठाएं। इसके बाद शरीर को स्ट्रेच करें और लंबी सांस लें। कुछ सेकेंड इसी अवस्था में रहने के बाद वापस पेट के बल लेट जाएं।

पौष्टिक आहार भी जरूरी

फिट रहने के लिए जितना जरूरी व्‍यायाम है उससे कहीं ज्‍यादा जरूरी है पौष्टिक और स्‍वस्‍थ आहार। यदि आप नियमित व्‍यायाम करते हैं और जंक फूड का सेवन कर रहें हैं तो आप कभी भी फिट नहीं हो सकते। इसलिए मजबूत और चौड़े कंधे पाने के लिए एक डायट चार्ट बनाइए, इसमें विटामिन, मिनरल, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन आदि को शामिल कीजिए। घर पर मजबूत और चौड़े कंधे पाने के लिए नियमित व्‍यायाम बहुत जरूरी है। यदि आपको इन टिप्‍स को करने में समस्‍या हो रही है तो शुरूआत में किसी अच्‍छे ट्रेनर की मदद ले सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

HI Friends